देश में लगातार 5वें दिन कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में लगातार 5वें दिन कोरोना के 1 लाख से ज्यादा मामले आए, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 134,308,070 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 2,907,944 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 1108087 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 12081443 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 169275 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,33,58,805 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 1,52,879 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 839 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 90,584 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 90.44 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 8.29 फीसदी है। मृत्यु दर 1.28 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7.50 फीसदी से कम है। 09 अप्रैल को 14,12,047 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 25,66,26,850 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 10,15,95,147 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

आंकड़ों के मुताबिक लगातार पांचवें दिन कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले, 10 अप्रैल को 1,45,384 मामले, 9 अप्रैल को 1,31,968 केस, आठ अप्रैल को 1,26,789 मामले और सात अप्रैल को 1,15,736 कोविड केस दर्ज किए गए थे।

पिछले 24 घंटे में जिन पांच राज्यों में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र टॉप पर है। महाराष्ट्र में कोरोना के 55,411 मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ (14,098), उत्तर प्रदेश (12,748), दिल्ली (7,897) और कर्नाटक (6,955) का नंबर है। वहीं बीते 24 घंटे में हुई मौतों के मामले में भी महाराष्ट्र सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में कोरोना से 309, छत्तीसगढ़ में 123, पंजाब में 58, गुजरात में 49 और उत्तर प्रदेश में 46 मौतें दर्ज हुई हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

18666

895949

7291

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

75

5038   

62

अरुणाचल प्रदेश

32

16790

56

असम

2934

215907

1117

बिहार

11999

265870

1604

चंडीगढ़

3265

26680

396

छत्तीसगढ़

85860

342139

4777

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

345

3667

2

दिल्ली

28773

674415

11235

गोवा

3969

56964

846

गुजरात 

25129

312151

4746

हरियाणा

19453

290736

3252

हिमाचल प्रदेश 

5223

62776

1115

जम्मू एंड कश्मीर 

6775

128691

2029

झारखंड

12293

123603

1192

कर्नाटक

61672

980519

12849

केरल

40095

1115342

4767

लद्दाख

611

10023

131

लक्षद्वीप

60

733

1

मध्य प्रदेश 

32707

295339

4160

महाराष्ट्र 

538160

2748153

57638

मणिपुर

101

29010

375

मेघालय

202

13893

151

मिजोरम

143

4458

11

नागालैंड

156

12152

92

ओडिशा

6653

339603

1926

पुडुचेरी

2218

40830

689

पंजाब

28015

234270

7448

राजस्थान

27906

327866

2916

सिक्किम

116

6099

136

तमिलनाडु

37673

87627

12866

तेलांगना

20184

305335

1759

त्रिपुरा

236

33104

393

उत्तराखंड

6241

99486

1752

उत्तर प्रदेश 

58801

608853

9085

वेस्ट बंगाल

21366

578742

10390

भारत में कुल मामले

1108087

12081443

169275


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।